scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशओडिशा के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा

ओडिशा के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा

Text Size:

भुवनेश्वर, 20 अगस्त (भाषा) ओडिशा के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार रात भारी बारिश होने के कारण कई नदियों के उफनाने से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य महानदी नदी प्रणाली में पहले ही बाढ़ की मार झेल रहा है, जहां 500 गांवों में लगभग 4 लाख लोग फंसे हुए हैं।

ओडिशा जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता बी. के. मिश्रा ने शनिवार को कहा कि बालासोर, क्योंझर और मयूरभंज में बीती रात भारी बारिश हुई है, जिसके बाद सुवर्णरेखा, बुधबलंग, वैतरणी और सालंदी में जल स्तर पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने कहा, ”हम बारिश के प्रभाव के बारे में जानकारी एकत्र कर रहे हैं।”

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि भारी बारिश के कारण गहन दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटों तक सक्रिय रहेगा और धीरे-धीरे कमजोर होगा।

आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार रात ओडिशा के दो स्टेशनों में अत्यधिक भारी बारिश, 27 अन्य में बहुत तेज बारिश जबकि 49 स्टेशनों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

भाषा

जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments