scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमखेलत्वेसा मलिक ने सोटोग्रांडे में कट हासिल किया

त्वेसा मलिक ने सोटोग्रांडे में कट हासिल किया

Text Size:

सोटोग्रांडे (स्पेन), 20 अगस्त (भाषा) भारत की त्वेसा मलिक दूसरे दौर के 17वें होल में बर्डी के साथ यहां अरामको टीम सीरीज सोटोग्रांडे गोल्फ टूर्नामेंट में कट हासिल करने में सफल रहीं।

त्वेसा का 11 होल के बाद कुल स्कोर चार ओवर था। उन्होंने 13वें होल में बर्डी की लेकिन अगले होल में फिर बोगी कर गईं। भारतीय गोल्फर अंतत: 17वें होल में बर्डी के साथ कट हासिल करने में सफल रहीं।

दो दौर के बाद त्वेसा संयुक्त 52वें स्थान पर चल रही हैं।

जेसिका कोर्डा ने लगातार दूसरे दौर में 68 के स्कोर से व्यक्तिगत खिताब की उम्मीद बरकरार रखी हैं। वह शीर्ष पर चल रही हैं।

जेसिका की अगुआई में उनकी चार सदस्यीय टीम ने टीम खिताब जीता।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments