scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशशीना बोरा हत्या मामला: आरोपी से सरकारी गवाह बने श्यामवर राय को जमानत मिली

शीना बोरा हत्या मामला: आरोपी से सरकारी गवाह बने श्यामवर राय को जमानत मिली

Text Size:

मुंबई, 20 अगस्त (भाषा) बंबई उच्च न्यायालय ने शीना बोरा हत्या मामले में आरोपी से सरकारी गवाह बने श्यामवर राय को शनिवार को जमानत दे दी।

राय, मामले की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी का वाहन चालक था। उसे 2015 में एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में इंद्राणी की बेटी शीना बोरा की हत्या से जुड़े मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अगस्त 2015 में राय के खुलासे के बाद शीना बोरा की हत्या का मामला प्रकाश में आया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और चालक राय को गिरफ्तार कर लिया था।

पीटर मुखर्जी समेत मामले के अन्य सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं।

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments