scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशकर्नाटक में बस-ट्रक के बीच टक्कर के बाद दो लोगों की मौत, कई छात्र घायल

कर्नाटक में बस-ट्रक के बीच टक्कर के बाद दो लोगों की मौत, कई छात्र घायल

Text Size:

बेलागावी (कर्नाटक), 20 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के बेलागावी जिले के अथानी में शनिवार को एक कॉलेज बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और कई छात्र घायल हो गए।

दुर्घटना अथानी के ‘सेकेंड प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज’ से कुछ ही मीटर की दूरी पर हुई, जब बस परिसर में प्रवेश करने वाली थी। टक्कर के कारण बस और ट्रक के चालकों की मौत हो गई, जबकि छात्र मामूली रूप से घायल हो गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घायलों का उपचार एक अस्पताल में किया जा रहा है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments