उधमपुर/जम्मू, 20 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में भारी बारिश के कारण मिट्टी का एक मकान ढहने से उसमें रह रहे दो बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि टिकरी प्रखंड के समोले गांव में शुक्रवार एवं शनिवार की दरमियानी रात यह हादसा हुआ और बचावकर्मियों ने दो महीने तथा डेढ़ साल की उम्र के दो बच्चों के शव बरामद किए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश के कारण इलाके के कई अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि पुलिस और राजस्व अधिकारी मौके पर हैं तथा विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।
भाषा पारुल सिम्मी
सिम्मी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.