scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशबहराइच में घाघरा नदी में नहाने गईं तीन किशोरियां डूबीं, तलाश जारी

बहराइच में घाघरा नदी में नहाने गईं तीन किशोरियां डूबीं, तलाश जारी

Text Size:

बहराइच (उप्र) 19 अगस्‍त (भाषा) बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को घाघरा नदी में नहाने गईं पांच किशोरियां डूबने लगीं, जिनमें दो किशोरियों को आसपास के लोगों ने बचा लिया लेकिन तीन किशोरियों का देर शाम तक सुराग नहीं लगा।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कमलेश सिंह ने बताया कि शाम करीब चार बजे कैसरगंज थाना अंतर्गत गांव गोड़हिया नंबर-तीन स्थित घाघरा नदी के चन्द्र देव पुरवा घाट पर पांच सहेलियां नहाने गई थीं।

उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में सभी डूबने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने दो लड़कियों को बचा लिया, लेकिन शोभावती (17), काजल (16) व संगीता (15) गहरे पानी में डूब गयीं।

सीओ ने बताया कि एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन व स्थानीय गोताखोर लड़कियों की तलाश में लगे हुए हैं। अंतिम सूचना मिलने तक डूबने वालीं लड़कियों का पता नहीं चल सका था।

भाषा सं आनन्द शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments