scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशबीजद के छह नेताओं को विभिन्न जिलों का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

बीजद के छह नेताओं को विभिन्न जिलों का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

Text Size:

भुवनेश्वर, 18 अगस्त (भाषा) सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के सभी 30 जिलों के लिए, दो कैबिनेट मंत्रियों समेत छह नेताओं को बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

बीजद की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि दो मंत्रियों- निरंजन पुजारी और प्रमिला मलिक समेत छह नेता विभिन्न जिलों में पार्टी संगठन का काम देखेंगे।

पुजारी को नौपाड़ा, कालाहांडी, बोलांगीर और बरगढ़ जिले का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रमिला मलिक को मलकानगिरी, कोरापुट, नवरंगपुर, रायगढ़ा और गजपति जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

भाषा यश वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments