देवघर (झारखंड), 18 अगस्त (भाषा) झारखंड पुलिस ने देवघर जिले में एक ऑनलाइन धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इस मामले में 14 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी।
देवघर के पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) सुमित प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात को पथरड्डा थाना क्षेत्र के बाभनखुर्द गांव में छापा मारा गया और 19 से 46 साल उम्र के 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रसाद ने बताया कि उनके पास से 15 मोबाइल फोन और 23 सिमकार्ड जब्त किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि आरोपी लोगों को मोबाइल बैंक ऐप पर कैशबैक का अनुरोध भेजते थे और अन्य ई-वॉलेट ऐप के माध्यम से उनके खातों से धन हस्तांतरित करते थे।
भाषा वैभव पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.