scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशओडिशा के कुछ हिस्सो में बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी

ओडिशा के कुछ हिस्सो में बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी

Text Size:

भुवनेश्वर, 18 अगस्त (भाषा) ओडिशा में बृहस्पतिवार को कम दबाव का एक क्षेत्र बनने से अगले दो दिनों में मूसलाधार बारिश होने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र बनने के साथ ही मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

एक बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार की सुबह उत्तरी खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने और इसके गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को बृहस्पतिवार तक गहरे समुद्र से तट पर लौटने को कहा है।

मछुआरों को अगले दो दिनों तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। उत्तरी खाड़ी के ऊपर 45-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को क्योंझर और मयूरभंज के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। इससे नदी के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है और बाढ़ आने की आशंका है तथा भूस्खलन हो सकता है।

विभाग ने कटक, जगतसिंहपुर और संबलपुर सहित 14 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। खुर्दा और पुरी समेत सात जिलों के लिए भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

विभाग ने शनिवार को आठ जिलों में बारिश और सात में भारी बारिश की आशंका जताई है।

भाषा

देवेंद्र अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments