scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसोना 32 रुपये टूटा, चांदी में 348 रुपये की गिरावट

सोना 32 रुपये टूटा, चांदी में 348 रुपये की गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 32 रुपया टूटकर 52,224 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 52,256 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इस दौरान चांदी की कीमत भी 348 रुपये लुढ़़ककर 57,298 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 57,646 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी दर्शाता 1,763 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 19.67 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में वृद्धि की आशंका और मुद्रास्फीतिक चिंताओं को लेकर मिले-जुले वैश्विक संकेतों की वजह से पिछले कुछ सत्रों में सोने की कीमतों में एक सीमित दायरे में घट-बढ़ हुई है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments