scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमखेलडूरंड कप : मोहम्मडन ने एफसी गोवा को हराया

डूरंड कप : मोहम्मडन ने एफसी गोवा को हराया

Text Size:

कोलकाता, 16 अगस्त ( भाषा ) कोलकाता के दिग्गज मोहम्मडन एससी ने डूरंड कप में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ करते हुए गत चैम्पियन एफसी गोवा को मंगलवार को 3 . 1 से हरा दिया ।

एफसी गोवा के लिये मिडफील्डर मुहम्मद नबील ने पहला गोल किया ।

मोहम्मडन को बराबरी के गोल के लिये दूसरे हाफ तक इंतजार करना पड़ा । खेल के 49वें मिनट में मणिपुर के फॉरवर्ड प्रीतम सिंह ने बराबरी का गोल दागा ।

खेल के 78वें मिनट में मैदान पर उतरे फसलु रहमान ने छह मिनट बाद गोल करके एमएससी को बढत दिला दी । तीसरे और आखिरी गोल में उन्होंने सूत्रधार की भूमिका निभाई और उनके पास पर कप्तान मार्कस जोसेफ ने 93वें मिनट में यह गोल दागा ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments