scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर बाजार में मजबूती के रुख से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर बाजार में मजबूती के रुख से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) हाजिर मांग में तेजी की वजह से हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए वायदा कारोबार में मंगलवार को जस्ता की कीमत 13.50 रुपये की तेजी के साथ 336 रुपये किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलीवरी वाले जस्ता की कीमत 13.50 रुपये यानी 4.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 336 रुपये प्रति किलो हो गयी। इसमें 1,693 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: जस्ता वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments