scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोंर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोंर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को सोना 724 रुपये की गिरावट के साथ 51,861 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 724 रुपये यानी 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,861 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 15,347 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,789.70 रुपये प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments