scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशझंडा फहराने के दौरान बिजली की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल

झंडा फहराने के दौरान बिजली की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल

Text Size:

बोकारो, 15 अगस्त (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में झंडा फहराने के दौरान बिजली की चपेट में आने से दैनिक मजदूरी करने वाले 30 वर्षीय एक व्यक्ति की आज मौत हो गयी जबकि इस घटना में पुलिस के दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि यह घटना जिले की पुलिस लाइन में हुई। उन्होंने बताया कि मरने वाले का नाम बागेश्वर अलेक्जेंडर बताया गया है लेकिन पुलिस अभी इसकी पुष्टि में लगी है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी राजकुमार मुंडा और एक सिपाही घायल हुआ है । मुंडा बोकारो पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिला मंत्री हैं, जिनकी हालत नाजुक है ।

पुलिस ने बताया कि पुलिस लाइन में एक घर में तिरंगा लगाने के दौरान यह दुर्घटना ग्यारह हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने के कारण हुई। घायलों को बोकारो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झातव्य है कि रविवार को रांची के कांके इलाके में भी एक परिवार की दो बहनों एवं एक भाई की घर के छत पर तिरंगा लहराने के दौरान 11 हजार वोल्ट के केबल के संपर्क में आ जाने के कारण झुलसने से मौत हो गयी थी।

भाषा सं इन्दु रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments