scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकपड़ा मंत्रालय की निफ्ट में हाइब्रिड पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना

कपड़ा मंत्रालय की निफ्ट में हाइब्रिड पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कपड़ा मंत्रालय अधिक छात्रों को जगह देने के लिए राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में हाइब्रिड पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है।

वर्ष 1986 में स्थापित निफ्ट कपड़ा और परिधान उद्योग को पेशेवर मानव संसाधन उपलब्ध कराता है। निफ्ट के परिसर चेन्नई, गांधीनगर, कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई समेत कई शहरों में हैं।

कपड़ा मंत्री गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान निफ्ट परिसरों का उपयोग भौतिक रूप से और फिर बाद में ऑनलाइन माध्यम से अधिक छात्रों को पढ़ाने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह अधिक से अधिक छात्र निफ्ट से पाठ्यक्रम पूरा कर सकेंगे।

इससे पहले गोयल ने गांधी दर्शन संग्रहालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और ‘हर घर तिरंगा’ महोत्सव के अवसर पर तिरंगा झंडे वितरित किए।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अभियान प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति की भावना पैदा करेगा। आइए हम सभी इस अभियान का हिस्सा बनें।’’

उन्होंने लोगों से ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों का इस्तेमाल करने की भी अपील की।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments