scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआर के त्यागी ने पावरग्रिड में निदेशक (परिचालन) का पदभार संभाला

आर के त्यागी ने पावरग्रिड में निदेशक (परिचालन) का पदभार संभाला

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) सरकारी स्वामित्व वाली पावरग्रिड कॉरपोरेशन ने शनिवार को कहा कि आर के त्यागी ने निदेशक (परिचालन) के रूप में पदभार संभाल लिया है।

कंपनी ने बीएसई को दी गई सूचना में कहा, ‘‘आर के त्यागी ने 12 अगस्त, 2022 को अपनी सेवानिवृत्ति की तारीख तक यानी 31 मार्च, 2026 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, निदेशक (परिचालन) का पदभार ग्रहण किया है।’’

त्यागी के पास चंडीगढ़ स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री है। इसके अलावा उन्होंने आईआईटी दिल्ली से एनर्जी स्टडीज में एमटेक भी किया है।

त्यागी के पास विद्युत पारेषण प्रणाली में 32 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव है। इसमें से 26 वर्ष तक वह बिजली क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों पावरग्रिड और एनटीपीसी में विभिन्न प्रमुख पदों पर तैनात रहे हैं।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments