scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया रक्षा बंधन का त्योहार

महाराष्ट्र में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया रक्षा बंधन का त्योहार

Text Size:

मुंबई, 11 अगस्त (भाषा) भाई-बहन के बीच के पवित्र बंधन को दर्शाने वाला त्योहार रक्षा बंधन बृहस्पतिवार को पूरे महाराष्ट्र में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण मुंबई में स्थित विधानसभा में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस सिपाहियों के साथ इस अवसर को मनाया। इस दौरान महिला सिपाहियों ने शिंदे और फडणवीस की कलाई पर राखी बांधी।

मुंबई के पड़ोसी शहर ठाणे में इस अवसर पर कईं सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों ने ठाणे के मानसिक अस्पताल के बंदियों के साथ-साथ केंद्रीय जेल के पुरुष कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ नेताजी मलिक ने कहा कि मरीज इस दौरान खुश रहे।

ठाणे केन्द्रीय कारावास के अधीक्षक, हर्षद अहिरराव के मुताबिक, जेल के कर्मचारी बहुत खुश थे क्योंकि ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद वह त्योहार मना पाए।

ठाणे सरकारी अस्पताल में कईं गैर-सरकारी संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने रोगियों के बीच फलों का वितरण किया।

वहीं, ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के सभी 50 उपस्थिति गृहों (शेड) में मनाया गया। शेड की महिला कर्मचारियों ने अपने पुरुष सहयोगियों और निगम के अन्य पदाधिकारियों और अधिकारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।

भाषा फाल्गुनी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments