नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में मेल-जोल व सौहार्द को प्रोत्साहित करने एवं महिलाओं के प्रति सम्मान में वृद्धि की कामना की ।
राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से ट्वीट में कहा, ‘‘ भाई-बहन के बीच अटूट बंधन, स्नेह और विश्वास के प्रतीक, रक्षा बंधन के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।’’
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मेरी कामना है कि यह पर्व, हमारे समाज में मेल-जोल व सौहार्द को प्रोत्साहित करे और महिलाओं के प्रति सम्मान में वृद्धि करे।’’
भाषा दीपक दीपक माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.