बोलपुर (पश्चिम बंगाल), 11 अगस्त (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुब्रत मंडल को मवेशी तस्करी मामले की जांच में सहयोग न करने के आरोप में बृहस्पतिवार को यहां उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई का एक दल बृहस्पतिवार तड़के टीएमसी के बीरभूम जिले के अध्यक्ष मंडल के घर पहुंचा और करीब एक घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने मवेशी तस्करी घोटाले की जांच में सहयोग न करने पर उन्हें गिरफ्तार किया है।’’
उन्होंने बताया कि मंडल को चिकित्सा जांच के लिए एक अस्पताल ले जाया गया है।
जांच एजेंसी ने पिछले कुछ दिनों में टीएमसी नेता को दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह खराब सेहत का हवाला देते हुए नहीं आए थे।
भाषा गोला मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.