scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : जालना में छापे के दौरान 56 करोड़ रुपये नकद, 14 करोड़ के आभूषण बरामद

महाराष्ट्र : जालना में छापे के दौरान 56 करोड़ रुपये नकद, 14 करोड़ के आभूषण बरामद

Text Size:

नयी दिल्ली / मुंबई, 11 अगस्त (भाषा) आयकर विभाग ने इस्पात और रियल एस्टेट के कारोबार में शामिल महाराष्ट्र के एक कारोबारी समूह के परिसर में छापे मारने के बाद 56 करोड़ रुपये की नकदी और 14 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए हैं।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि महाराष्ट्र के जालना जिले में एक कारोबारी समूह पर पिछले सप्ताह छापे मारे गए। उसके खिलाफ कथित कर चोरी की सूचना मिली थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक 56 करोड़ रुपये नकद और 14 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद किए गए हैं। दस्तावेज और डिजिटल आंकड़े भी जब्त किए गए हैं।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments