scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशमिजोरम, असम सीमा विवाद सुलझाने के लिए दिल्ली में करेंगे मुख्यमंत्री स्तरीय वार्ता

मिजोरम, असम सीमा विवाद सुलझाने के लिए दिल्ली में करेंगे मुख्यमंत्री स्तरीय वार्ता

Text Size:

आइजोल, 10 अगस्त (भाषा) मिजोरम और असम अंतर-राज्यीय सीमा विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के वास्ते इस महीने के अंत में या सितंबर की शुरुआत में नयी दिल्ली में मुख्यमंत्री स्तर की वार्ता करेंगे। यह जानकारी बुधवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान से मिली।

यह घटनाक्रम दोनों पूर्वोत्तर राज्यों द्वारा दशकों पुराने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए मंत्रिस्तरीय चर्चा के एक दिन बाद आया है।

असम के दो मंत्रियों अतुल बोरा और अशोक सिंघल ने बुधवार को यहां मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा से मुलाकात की और सीमा मुद्दे पर चर्चा की थी।

बयान में कहा गया है कि असम के मंत्रियों के साथ बैठक के दौरान, ज़ोरमथांगा ने पड़ोसी राज्य में अपने समकक्ष हिमंत बिस्व सरमा से बात की और ‘दोनों अगस्त के अंत में या सितंबर की शुरुआत में दिल्ली में मुख्यमंत्री स्तर की वार्ता करने पर सहमत हुए।’’

जोरमथांगा ने असम के दौरे पर आए मंत्रियों से कहा कि उनकी सरकार सीमा विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने के प्रयास करेगी। उन्होंने दोनों राज्यों के बीच आपसी विश्वास और समझ के महत्व पर जोर दिया।

भाषा अमित सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments