scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशसगाई तोड़ने से नाराज लोगों ने लड़़की के पिता की नाक काटी

सगाई तोड़ने से नाराज लोगों ने लड़़की के पिता की नाक काटी

Text Size:

बाड़मेर, 10 अगस्त (भाषा) राजस्थान में बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र में सगाई टूटने से नाराज लड़के के परिजनों ने बुधवार तड़के लड़की के पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी।

यह घटना शिव थानाक्षेत्र के झापली गांव में हुई।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित कमल सिंह भाटी को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कमल सिंह भाटी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की सगाई ऐसे परिवार में तय की थी, जिसमें उनकी भतीजी की पहले से शादी हुई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी भतीजी की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी, इसलिये उसने कुछ समय पहले अपनी बेटी की सगाई तोड़ दी।

पुलिस ने बताया कि परिवार के लगभग 10 सदस्यों ने भाटी पर लाठियों और धारदार हथियार से हमला किया और उसकी नाक काट दी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा सं कुंज सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments