scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशहर घर तिरंगा अभियान: सिपाही औरंगजेब की मां ने अपने घर पर तिरंगा फहराया

हर घर तिरंगा अभियान: सिपाही औरंगजेब की मां ने अपने घर पर तिरंगा फहराया

Text Size:

जम्मू, 10 अगस्त (भाषा) शौर्य चक्र से सम्मानित सिपाही औरंगजेब की मां ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत के तहत बुधवार को जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती पुंछ जिले स्थित अपने घर पर तिरंगा फहराया।

44 राष्ट्रीय राइफल्स के औरंगजेब की पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने 14 जून, 2018 को उस समय अपहरण करके हत्या कर दी थी, जब वह ईद के लिए घर जा रहे थे। वह मेजर रोहित शुक्ला की उस टीम का हिस्सा थे जिसने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी समीर टाइगर को मार गिराया था।

बहादुर औरंगजेब की मां राज बेगम ने भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रवींद्र रैना के साथ स्वतंत्रता दिवस से पहले सीमावर्ती जिले में हर घर में तिरंगा फहराने का अभियान शुरू किया।

रैना ने कहा कि यह बेहद गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि भारत वीरों की भूमि है और इसके लोगों ने देश को किसी भी खतरे से बचाने के लिए अपने जीवन सहित सब कुछ न्योछावर किया है।

रैना ने कहा, ‘‘तिरंगा हमारे खून में है, यह हमारी पहचान है और हम सभी इसे किसी भी चीज से परे प्यार करते हैं।’’

भाषा अमित सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments