scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशओडिशा सरकार ने नौ ‘भ्रष्ट’ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की

ओडिशा सरकार ने नौ ‘भ्रष्ट’ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की

Text Size:

भुवनेश्वर, 10 अगस्त (भाषा) ओडिशा सरकार ने भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल पाये जाने और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के लिए नौ अधिकारियों के खिलाफ बुधवार को कड़ी कार्रवाई की।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भ्रष्टाचार को कतई सहन नहीं करने संबंधी अपनी सरकार की नीति पर जोर देते हुए कहा कि पांच अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई, जबकि दो अन्य को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में दो अन्य कर्मचारियों की पेंशन भी स्थायी रूप से रोक दी गई है।

सीएमओ ने बताया कि जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें एक अधीक्षण अभियंता, दो कार्यकारी अभियंता, दो सहायक अभियंता, एक कनिष्ठ अभियंता, एक ओएएस अधिकारी, एक मुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारी और एक सामाजिक शिक्षा अधिकारी शामिल हैं।

भाषा

देवेंद्र अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments