scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशशादी का झांसा दे किया यौन शोषण, सात के खिलाफ मामला दर्ज

शादी का झांसा दे किया यौन शोषण, सात के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

जींद, 10 अगस्त (भाषा) हरियाणा के जींद जिले में युवती को शादी का झांसा दे कर कथित रूप से यौन शोषण करने तथा कुकर्म करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि अर्बन एस्टेट निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर सात निवासी सिद्धार्थ ने उसे झांसे में ले कर नजदीकियां बढा ली और शादी का आश्वासन दिया।

आरोप है कि सिद्धार्थ उसे एक होटल में ले गया जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया तथा उसकी वीडियो बना ली, फिर उस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया।

आरोप में कहा गया है कि बाद में उसने विवाह से इंकार कर दिया ।

भाषा सं रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments