scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशइसरो ने गगनयान से जुड़ा एलईएम परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया

इसरो ने गगनयान से जुड़ा एलईएम परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया

Text Size:

बेंगलुरु, 10 अगस्त (भाषा) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि मानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना गगनयान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बुधवार को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से ‘लो एल्टीट्यूड एस्केप मोटर’ (एलईएम) के सफल परीक्षण के साथ पूरा हुआ।

यह परीक्षण किसी आपात स्थिति में अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने की प्रणाली से जुड़ा है।

इसरो ने एक बयान में कहा कि ‘क्रू एस्केप सिस्टम’ किसी आपात स्थिति में गगनयान मिशन के ‘क्रू मॉड्यूल’ को अलग कर देता है और इस तरह अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने का काम करता है।

इसने कहा कि इस तरह के परीक्षणों का मुख्य उद्देश्य मोटर बैलिस्टिक मानकों और अन्य महत्वपूर्ण चीजों को परखने का होता है।

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments