scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशउप्र: पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

उप्र: पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा (उप्र),10 अगस्त (भाषा) नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू से प्रहार करके हत्या कर दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सलारपुर गांव में एक महिला (35) पर उसके पति अजय भदौरिया ने बीती रात शराब के नशे में चाकू से गर्दन व हाथ पर वार किया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

उन्होंने बताया कि महिला के बच्चे उसे नोएडा के एक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

भाषा सं मनीषा शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments