scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतफोनपे की अपने मुख्यालय को सिंगापुर से भारत लाने की तैयारी

फोनपे की अपने मुख्यालय को सिंगापुर से भारत लाने की तैयारी

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) वालमार्ट समूह की डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे अपने मुख्यालय को सिंगापुर से भारत लाने की तैयारी में है। मामले से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

वहीं, फोनपे में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली फ्लिपकार्ट का अपने मुख्यालय को भारत लाने का इरादा नहीं है और यह सिंगापुर में बना रहेगा।

संपर्क करने पर ऑनलाइन भुगतान कंपनी फोनपे के एक प्रवक्ता ने भी मुख्यालय के भारत लाने की पुष्टि की है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम अपनी पंजीकृत इकाई को सिंगापुर से भारत लाने की प्रक्रिया में है।’’

वहीं, इस संबंध में फ्लिपकार्ट का भेजे गए ई-मेल का ई-कॉमर्स कंपनी ने फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया।

भाषा जतिन रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments