scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेलनेहा और सहर को संयुक्त बढ़त

नेहा और सहर को संयुक्त बढ़त

Text Size:

बेंगलुरू, 20 जुलाई ( भाषा ) नेहा त्रिपाठी ने बुधवार को यहां पहले दौर में दो अंडर 70 के स्कोर के साथ महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 10वें चरण के पहले दिन संयुक्त रूप से बढ़त हासिल कर ली।

महिला पेशेवर गोल्फ टूर पर 2019 सत्र के पहले चरण के बाद से जीत दर्ज करने में नाकाम रही नेहा के अलावा सहर अटवाल भी संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं।

तीन खिलाड़ियों एमेच्योर विधात्री उर्स, स्नेहा सिंह और ईश्वरी प्रसन्ना ने एक अंडर 71 का स्कोर बनाया और ये तीनों संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

नयानिका सांगा और श्वेता मानसिंह पार 72 के स्कोर से संयुक्त छठे स्थान पर चल रही हैं।

गौरिका बिश्नोई और अनन्या दातर एक ओवर 73 के स्कोर से संयुक्त आठवें स्थान पर हैं।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments