scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के समर्थन पर फैसला के लिए बैठक करेगी आप

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के समर्थन पर फैसला के लिए बैठक करेगी आप

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीतिक सलाहकार समिति (पीएसी) की शनिवार दोपहर में बैठक होगी जिसमें राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के समर्थन पर फैसला होगा। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पीएसी के अन्य सदस्य शामिल होंगे, जिनमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पंजाब के सांसद राघव चड्ढा और विधायक आतिशी शामिल हैं।

आप ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पार्टी ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सोमवार को होगा।

आप एकमात्र गैर-भाजपा, गैर-कांग्रेसी पार्टी है जिसकी दो राज्यों- दिल्ली और पंजाब में सरकारें हैं। दोनों राज्यों से आप के 10 राज्यसभा सांसद हैं, जिनमें तीन दिल्ली से हैं। साथ ही, पार्टी के पंजाब में 92, दिल्ली में 62 और गोवा में दो विधायक हैं।

भाषा सुरभि अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments