scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशराष्ट्रपति चुनाव : जनता दल (एस) ने राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दिया समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव : जनता दल (एस) ने राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दिया समर्थन

Text Size:

बेंगलुरू, 15 जुलाई (भाषा) जनता दल (एस) ने राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने की शुक्रवार को औपचारिक रूप से घोषणा की।

राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा।

जद (एस) विधायक दल के उप नेता बंदीप्पा काशेमपुर ने कहा कि विधान सौध में पार्टी के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। इस बैठक में जद (एस) के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के अलावा पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी. एम. इब्राहिम भी मौजूद थे।

काशेमपुर ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष एच. डी. देवेगौड़ा ने देश का प्रधानमंत्री रहते हुए महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया था। उन्होंने कहा, ‘एक आदिवासी महिला का देश की राष्ट्रपति बनना गर्व की बात है। राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का चयन देवेगौड़ा की इच्छा के अनुरूप है।’

उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुर्मू की पृष्ठभूमि और उनके समुदाय को ध्यान में रखते हुए उन्हें समर्थन देने का फैसला किया है।

भाषा रवि कांत अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments