scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपंजाब सरकार ने राज्य के किसानों के लिए केंद्र से मांगा वित्तीय पैकेज

पंजाब सरकार ने राज्य के किसानों के लिए केंद्र से मांगा वित्तीय पैकेज

Text Size:

चंडीगढ़, 15 जुलाई (भाषा) पंजाब सरकार ने राज्य के किसानों को कर्ज के जाल से उबारने, पराली जलाने पर अंकुश लगाने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से वित्तीय पैकेज की मांग की है।

राज्य सरकार की तरफ से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से वित्तीय पैकेज की मांग की।

बयान के मुताबिक, धालीवाल ने तोमर से बेंगलुरु में राज्यों के कृषि और बागवानी मंत्रियों के एक राष्ट्रीय सम्मेलन में मुलाकात के दौरान इस संबंध में एक पत्र सौंपा।

बयान में पत्र के हवाले से कहा गया है, ‘‘राज्य के किसानों को कर्ज के जाल से उबारने, पराली जलाने पर अंकुश लगाने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय समर्थन की जरूरत है।’’

भाषा जतिन रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments