scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशआठवले ने महाराष्ट्र में उनकी पार्टी से एक मंत्री बनाये जाने की मांग की

आठवले ने महाराष्ट्र में उनकी पार्टी से एक मंत्री बनाये जाने की मांग की

Text Size:

मुंबई, 15 जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में उनके दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) से एक मंत्री बनाये जाने की मांग की है।

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आठवले को आरपीआई (आठवले समूह) का सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद केंद्रीय मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में आरपीआई के लिए एक मंत्री पद की मांग की है। आरपीआई, भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है।

आठवले ने कहा कि कार्यकारिणी में देशभर के करीब 600 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

हालांकि, आरपीआई का महाराष्ट्र में एक भी विधायक नहीं है।

आठवले ने महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल पर वैट कम किए जाने के निर्णय का स्वागत किया और आरे कॉलोनी में मेट्रो कारशेड निर्माण का समर्थन किया।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments