scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशबांदा में युवक ने चाकू मारकर प्रेमिका की हत्या की

बांदा में युवक ने चाकू मारकर प्रेमिका की हत्या की

Text Size:

बांदा (उप्र), 15 जुलाई (भाषा) बांदा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव में एक युवक ने चाकू मारकर कथित रूप से एक 24 वर्षीया महिला की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि बड़ोखर खुर्द गांव में शुक्रवार सुबह प्रमोद (26) नामक युवक ने मंजू (24) नामक लड़की को सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी। उनके अनुसार लड़की के शरीर पर चाकू मारने के छह निशान पाए गए हैं और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है।

मिश्रा ने बताया कि अब तक की जांच-पड़ताल में सामने आया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था । उनके अनुसार शुक्रवार सुबह दोनों एक साथ शौच के लिए जा रहे, तभी दोनों में विवाद हुआ और युवक ने गुस्से में आकर लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गयी।

एएसपी ने बताया कि लड़की की हत्या करने के बाद युवक प्रमोद फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments