scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएसबीआई ने ब्याज दरों में 0.10 प्रतिशत तक की वृद्धि की

एसबीआई ने ब्याज दरों में 0.10 प्रतिशत तक की वृद्धि की

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने विभिन्न अवधि के लिए सीमांत लागत पर आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में 0.10 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।

एसबीआई ने शुक्रवार को कहा कि एक वर्ष वाली एमसीएलआर पर 7.50 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा जो पहले 7.40 प्रतिशत था।

बैंक ने कहा कि विभिन्न अवधि के लिए सीमांत लागत पर आधारित एमसीएलआर की नई दर 15 जुलाई, 2022 से प्रभावी हो गई है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के अनुसार, मध्य रात्रि से छह माह तक की अवधि वाले ऋण पर एमसीएलआर को 0.10 प्रतिशत बढ़ाकर 7.15 से 7.45 प्रतिशत के बीच कर दिया गया है।

वहीं, दो से तीन साल वाली एमसीएलआर पर अब क्रमश: 7.70 प्रतिशत और 7.80 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।

भाषा जतिन प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments