scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशभरतपुर के एक मंदिर में पुजारी को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कड़ी गयी

भरतपुर के एक मंदिर में पुजारी को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कड़ी गयी

Text Size:

जयपुर, 15 जुलाई (भाषा) राजस्थान में भरतपुर जिले के एक मंदिर के पुजारी का सिर कलम करने की धमकी भरा एक पत्र शुक्रवार को मिलने के बाद मंदिर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

भरतपुर के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि भरतपुर में एक कॉलेज के अंदर स्थित मंदिर के पूर्व पुजारी और वर्तमान पुजारी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है, ऐसे में पत्र का संबंध विवाद से हो सकता है।

उन्होंने बताया, ‘‘हमने मंदिर को सुरक्षा उपलब्ध करवा दी है और धमकी भरे पत्र भेजने के आरोपियों को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है।‘‘

भाषा कुंज पृथ्वी

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments