scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशराहुल ने ‘युवाओं में बेरोजगारी दर दोगुनी होने’ को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा

राहुल ने ‘युवाओं में बेरोजगारी दर दोगुनी होने’ को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले पांच वर्षों के दौरान 20 से 24 साल के युवाओं में बेरोजगारी दर कथित तौर पर दोगुनी होने को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या प्रधानमंत्री के ‘झूठ’ के लिए देश के नौजवान भी ‘गुमराह’, ‘विश्वासघात’ और ‘धोखे’ जैसे ‘असंसदीय’ शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

उन्होंने ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकॉनमी’ (सीएमआईई) के आंकड़े का हवाला देकर एक ग्राफ ट्विटर पर साझा करते हुए कहा, ‘‘गुमराह, विश्वासघात, धोखा। प्रधानमंत्री जी, क्या भारत के बेरोजगार युवा आपके झूठ के लिए इन ‘असंसदीय’ शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं?’’

राहुल गांधी ने जो ग्राफ साझा किया उसमें दर्शाया गया है कि वित्त वर्ष 2017-18 में 20 से 24 साल के नौजवानों के बीच बेरोजगारी दर 21 प्रतिशत थी जो वित्त वर्ष 2021-22 में बढ़कर 42 प्रतिशत हो गई।

भाषा हक हक मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments