scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशगौतमबुद्ध नगर : वाहन के आगे-पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट का वीडियो वायल, पुलिस ने जब्त की गाड़ी

गौतमबुद्ध नगर : वाहन के आगे-पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट का वीडियो वायल, पुलिस ने जब्त की गाड़ी

Text Size:

नोएडा (उप्र), 14 जुलाई (भाषा) गौतमबुद्ध नगर में एक कार पर आगे-पीछे, अलग-अलग नंबर प्लेट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक स्कॉर्पियो कार में आगे और पीछे,अलग-अलग नंबर प्लेट लगी दिख रही थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में तत्काल संज्ञान लिया और वाहन को बरामद कर उसे जब्त कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि जांच में पता चला कि वाहन गिरधरपुर निवासी निशांत का है।

उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं. धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments