scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशराज्यसभा में भाजपा के नेता बने रहेंगे पीयूष गोयल

राज्यसभा में भाजपा के नेता बने रहेंगे पीयूष गोयल

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में पार्टी का नेता बनाए रखने का फैसला किया है। तीसरी बार राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित होने के बाद इस फैसले से गोयल का सदन का नेता बनने का रास्ता साफ हो गया है।

गोयल (58) राज्यसभा के अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भी सदन के नेता थे। उनसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता थे। गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद गोयल को उच्च सदन में यह जिम्मेदारी दी गई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने गोयल की नियुक्ति से संबंधित अपने फैसले से राज्यसभा सचिवालय को अवगत करा दिया है। चूंकि गोयल का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो गया था, इसलिए उनकी नियुक्ति महज एक औपचारिकता ही है।

भाजपा को उच्च सदन में अपना उपनेता भी नियुक्त करना होगा, क्योंकि पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी इस पद पर थे, लेकिन राज्यसभा में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments