scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशओडिशा: सेक्स रैकेट की जांच अपराध शाखा से कराने का जगतसिंहपुर जिला पुलिस ने किया अनुरोध

ओडिशा: सेक्स रैकेट की जांच अपराध शाखा से कराने का जगतसिंहपुर जिला पुलिस ने किया अनुरोध

Text Size:

पारादीप (ओडिशा), 14 जुलाई (भाषा) ओडिशा की जगतसिंहपुर जिला पुलिस ने राज्य पुलिस की अपराध शाखा से बीजू जनता दल (बीजद) विधायक बिजय शंकर दास द्वारा कथित रूप से संचालित किेये जा रहे सेक्स रैकेट की जांच करने का अनुरोध किया है।

जगतसिंहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने ओडिशा की अपराध शाखा सीआईडी (अपराध जांच विभाग) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को एक पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि विधायक के खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विधायक की होने वाली पत्नी सोमालिका दास द्वारा जून में दी गई एक शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि प्राथमिकी में नामजद आरोपी सेक्स रैकेट चला रहा है।

उल्लेखनीय है कि जून में जगतसिंहपुर उप पंजीयक कार्यालय में महिला से विधायक के शादी करने से इनकार करने के बाद उन्होंने (महिला ने) उक्त शिकायत दायर की थी।

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments