scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकर्नाटक में आज रखी जाएगी दक्षिण एशिया के पहले नैनो यूरिया संयंत्र की आधारशिला

कर्नाटक में आज रखी जाएगी दक्षिण एशिया के पहले नैनो यूरिया संयंत्र की आधारशिला

Text Size:

बेंगलुरु, 14 जुलाई (भाषा) इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर्स को-ऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र की आधारशिला बृहस्पतिवार को यहां रखी जाएगी।

इफको ने एक बयान में कहा, ‘‘350 करोड़ रुपये के निवेश से बनने जा रहे दक्षिण एशिया के पहले नैनो यूरिया संयंत्र की आधारशिला 14 जुलाई को बेंगलुरु में रखी जाएगी।’’

इफको ने कहा कि उसकी योजना देशभर में ऐसे आठ अन्य संयंत्र बनाने की है जिनकी क्षमता सालाना 34 करोड़ बोतल (500 मिलीलीटर) की हो। उसने बताया कि इस परियोजना को 15 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा।

भाषा

मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments