scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशझारखंड : जामताड़ा के स्कूलों ने विवाद के बाद रविवार की छुट्टी बहाल की

झारखंड : जामताड़ा के स्कूलों ने विवाद के बाद रविवार की छुट्टी बहाल की

Text Size:

जमशेदपुर, 13 जुलाई (भाषा) झारखंड के जामताड़ा जिले के करीब 40 स्कूलों ने बुधवार को कहा कि वे रविवार की साप्ताहिक छुट्टी को बहाल करेंगे। इन स्कूलों ने साप्ताहिक छुट्टी शुक्रवार को रखने की शुरुआत की थी।

जिला शिक्षा अधिकारी अभय शंकर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि लॉकडाउन के दौरान इन स्कूलों को साप्ताहिक छुट्टी रविवार से बदलकर शुक्रवार को रखने के लिए मजबूर किया गया था।

उन्होंने कहा कि जिला स्कूल प्रबंधन समिति को भंग कर दिया गया है और जल्द ही नयी समिति गठित की जाएगी।

इस बीच, कांग्रेस ने स्कूलों की साप्ताहिक छुट्टी बदलने के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता अजय कुमार ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखा और इस फैसले के लिए जिम्मेदार समाज-विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments