scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशसत्ता गंवाने के बाद राकांपा ने मुंबई में जनाधार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया

सत्ता गंवाने के बाद राकांपा ने मुंबई में जनाधार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया

Text Size:

मुंबई, 13 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में पिछले महीने सत्ता गंवा चुकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) मुंबई में खुद को इस कदर मजबूत करना चाहती है कि वह बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आगामी चुनावों में सभी 263 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार सके। राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राकांपा की मुंबई इकाई की एक बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने इस साल के अंत में होने वाले 263 सदस्यीय बीएमसी के चुनावों के मद्देनजर महानगर में (पार्टी के) संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। दरअसल, मुंबई के सिर्फ कुछ हिस्सों में ही पार्टी का प्रभाव है।

पाटिल ने बैठक में कहा कि पार्टी ने खुद को इस तरह से मजबूत करने का संकल्प लिया है कि वह सभी वार्ड में अपने उम्मीदवार उतार सके।

राज्य में उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी सरकार में राकांपा के अलावा शिवसेना और कांग्रेस भी शामिल थी।

पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘मुंबई राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। हमें नियमित आधार पर जनता से खासतौर पर सोशल मीडिया के जरिये संपर्क करने की जरूरत है ताकि पार्टी का एजेंडा आगे बढ़ाया जा सके।’’

भाषा सुभाष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments