scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशउच्चतम न्यायालय हिजाब पर प्रतिबंध हटाने से जुड़ी याचिकाओं पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा

उच्चतम न्यायालय हिजाब पर प्रतिबंध हटाने से जुड़ी याचिकाओं पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) उच्चतम न्यायालय कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध हटाने से इनकार करने के उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अगले सप्ताह सुनवाई करने के लिए बुधवार को राजी हो गया।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने वकील प्रशांत भूषण की उन दलीलों पर गौर किया कि याचिकाएं काफी पहले दायर की गयी थीं लेकिन इन्हें अभी तक सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया है।

भूषण ने कहा, ‘‘लड़कियों की पढ़ाई छूट रही है।’’

इस पर पीठ ने कहा, ‘‘इसे अगले सप्ताह किसी दिन सूचीबद्ध किया जाएगा।’’

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments