महराजगंज (उत्तर प्रदेश), 12 जुलाई (भाषा) महराजगंज जिले में पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपये मूल्य की चरस बरामद की।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने यहां संवाददाताओं को बताया कि नेपाल से अपने गृह राज्य बिहार जा रहे विशाल चौरसिया (30) नामक व्यक्ति को महराजगंज के शिकारपुर इलाके में संदेह के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी ली गई।
उन्होंने बताया कि चौरसिया से नौ किलोग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस चौरसिया से पूछताछ की जा रही है। संदेह है कि वह मादक पदार्थों को लाने-ले-जाने का काम करता है। उसका एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी तत्व अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज कर, जेल भेजा गया है।
भाषा सं सलीम धीरज
धीरज
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.