scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमखेलमुंबई सिटी एफसी से जुड़े रहेंगे विनीत राय

मुंबई सिटी एफसी से जुड़े रहेंगे विनीत राय

Text Size:

मुंबई, 12 जुलाई (भाषा) मुंबई सिटी एफसी ने मंगलवार को घोषणा की कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल की उनकी साथी टीम ओडिशा एफसी मिडफील्डर विनीत राय को उधार पर आगामी सत्र के लिए भी उनके साथ जोड़े रहने के लिए राजी हो गई है।

चौबीस साल के राय 2022-23 सत्र के अंत तक मुंबई सिटी एफसी के साथ ही रहेंगे।

असम में जन्मे राय जनवरी 2022 में उधार पर ओडिश एफसी से मुंबई सिटी एफसी से जुड़े थे। उन्होंने 2021-22 आईएसएल सत्र में मुंबई सिटी एफसी की ओर से 10 मैच खेले।

वह 2022 एएफसी चैंपियन्स लीग के ग्रुप चरण में मुंबई सिटी एफसी के दूसरे स्थान पर रहने के दौरान भी टीम का हिस्सा थे। वह ग्रुप चरण के छह में से पांच मैच में टीम की ओर से खेले।

राय ने 2016 में अपने आईएसएल करियर की शुरुआत की और अब तक केरल ब्लास्टर्स, अब भंग हो चुके दिल्ली डाइनामोज और ओडिशा एफसी की ओर से 79 लीग मैच खेल चुके हैं।

भाषा

सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments