scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र बारिश: मुख्यमंत्री शिंदे ने हिंगोली के जिलाधिकारी को फोन करके दिए निर्देश

महाराष्ट्र बारिश: मुख्यमंत्री शिंदे ने हिंगोली के जिलाधिकारी को फोन करके दिए निर्देश

Text Size:

मुंबई, नौ जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को हिंगोली के जिलाधिकारी को फोन करके लोगों को निकालने और अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिये।

हिंगोली में पिछले 48 घंटे में भारी बारिश हुई है जिसके कारण आसना नदी में बाढ़ आ गई है और उसका पानी गांव एवं खेतों में घुस गया है। शिंदे इस समय भाजपा नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी से कहा, ‘‘आपको गांव वालों को सुरक्षित निकालने और अस्थायी आश्रय में स्थानांतरित करने के लिए उचित प्रबंध करना चाहिए। उनके लिए भोजन और पीने के पानी का प्रबंध कीजिये।’’

मीडिया को जारी एक क्लिप में शिंदे को जिलाधिकारी से यह कहते सुना जा सकता है कि जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के और दल तैनात किये जाएं।

भाषा यश अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments