नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी से 56,000 रुपये लूटने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले आमिर, तालिब और त्रिपेश कुमार उर्फ परवेश और दिल्ली के खुरेजी खास निवासी सिराजुद्दीन उर्फ सिराज के रूप में हुई है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को प्रीत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया था कि चार लुटेरे विकास मार्ग स्थित एक वित्तीय कंपनी की शाखा में सुबह करीब साढ़े 10 बजे घुसे और बंदूक के बल पर 56,000 रुपये लूट लिए।
पुलिस के मुताबिक, इनके पास से तीन देसी कट्टे, आठ कारतूस, अपराध में प्रयुक्त दो चोरी की मोटरसाइकिल, लूटे गए दो मोबाइल फोन और एक नकली पिस्तौल बरामद की गई है।
भाषा नोमान संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
