scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर बाजार में मजबूती के रुख से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर बाजार में मजबूती के रुख से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.7 प्रतिशत की तेजी के साथ 207.80 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह में डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम का भाव 1.45 रुपये यानी 0.7 प्रतिशत की तेजी के साथ 207.80 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 3,163 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments