scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशलूट के आरोपियों को पकड़ने गए थाना प्रभारी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

लूट के आरोपियों को पकड़ने गए थाना प्रभारी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Text Size:

मंदसौर (मप्र), तीन जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में लूट की घटना के आरोपियों को पुलिस दल के साथ पकड़ने गए कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये।

यह घटना शनिवार रात को गरोठ पुलिस थाने के ग्राम बरखेड़ा गंगासा में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सिंह ने बताया कि 27 जून को दलौदा में हुई लूट की घटना के संदिग्ध आरोपियों के ग्राम बरखेड़ा गंगासा में होने की सूचना पर पुलिस की तीन-चार टीम तलाशी के लिए गई थीं।

उनमें एक टीम में मंदसौर कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी व गरोठ थाने के थाना प्रभारी भी थे। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान थाना प्रभारी सोनी ने शनिवार रात एक आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन पकड़े गये आरोपी के चिल्लाने पर दूसरे व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनके पसली के नीचे लगा।

सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सोनी को मन्दसौर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बाद में इंदौर के लिए रेफर किया गया। उन्होंने कहा कि बदमाशों को पकड़ने के लिए गांव में पुलिस की दबिश जारी है।

भाषा सं रावतरावत रावत संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments